{"_id":"6a9d6fc031badf4aab0e0e63","slug":"drm-finds-shortcomings-during-railway-station-inspection-issues-instructions-for-improvements-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-126320-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: रेलवे स्टेशन के निरीक्षण में डीआरएम को मिलीं खामियां, सुधार के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: रेलवे स्टेशन के निरीक्षण में डीआरएम को मिलीं खामियां, सुधार के दिए निर्देश
Sun, 06 Sep 2026 07:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 06 Sep 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) मुरादाबाद ने रेलवे स्टेशन कोटद्वार का निरीक्षण किया। अनेकों खामियां नजर आने पर डीआरएम ने रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को फटकार लगाई और तात्कालिक सुधार के निर्देश दिए।
डीआरएम मुरादाबाद विनीता श्रीवास्तव रविवार दोपहर स्पेशल कोच से कोटद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचीं। प्लेटफार्म और यार्ड के बदतर हालात देखकर डीआरएम ने नाराजगी व्यक्त की। प्लेटफार्म पर बने शौचालय में बिजली-पानी नहीं होने, पेयजल स्टेंड-पोस्ट की सफाई नहीं होने, रेल ट्रैक के किनारे झाड़ियां उगी होने, प्लेटफार्म की सफाई नहीं होने पर नजीबाबाद खंड के अधिकारियों को फटकार लगाई।
डीआरएम ने कहा कि रेलवे स्टेशन के निरीक्षण में कुछ खामियां मिली है। उनमें तात्कालिक सुधार के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य हॉल के सामने प्रस्तावित फुटओवरब्रिज को जीआरपी चौकी के पीछे बनाने के सुझाव पर विचार करने की बात कही। इस दौरान डीआरएम ने रेलवे स्टेशन परिसर में पौधारोपण भी किया।