फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Drinking water scheme inaugurated in Shyam Sundari Temple Devidanda

Kotdwar News: श्याम सुंदरी मंदिर देवीडांडा में पेयजल योजना का हुआ उद्घाटन

Thu, 02 Jan 2025 10:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Drinking water scheme inaugurated in Shyam Sundari Temple Devidanda

विज्ञापन
कोटद्वार/यमकेश्वर। यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत श्याम सुंदरी मंदिर देवीडांडा में बुधवार को पेयजल योजना का लोकार्पण समारोहपूर्वक किया गया। स्थानीय गांव निवासी विक्रम सिंह नेगी के सुपुत्र जितेंद्र नेगी और उनकी सुपुत्री संजना की कंपनी विधाता एनर्जी ने सोलर पंपिंग से मंदिर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचा दिया है। इस योजना में सात लाख की लागत आई है।


बुधवार को बतौर मुख्य अतिथि विक्रम सिंह नेगी ने इस योजना का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि योजना से मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष रूपचंद्र लखेड़ा ने इस पुनीत कार्य के लिए समिति की ओर से उनके परिवार का आभार जताया। इससे पूर्व तक अत्यधिक ऊंचाई पर होने के कारण मंदिर तक सामान्य पेयजल लाइन से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। जिससे मंदिर में पेयजल सुविधा न होने के कारण सिद्धखाल से मंदिर तक खच्चरों से पेयजल पहुंचाया जाता था। इस मौके पर मंदिर समिति के सचिव सुभाष चंद्र, कोषाध्यक्ष विनय मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed