फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Drinking Water Corporation started the work of laying the line

Kotdwar News: पेयजल निगम ने शुरू किया लाइन बिछाने का कार्य

Fri, 22 Sep 2023 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Drinking Water Corporation started the work of laying the line
चौकीसेरा पंपिंग पेयजल योजना से दुगड्डा ब्लाॅक के 24 गांवों को जल्द ही पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी। चौकीसेरा में बोरिंग के बाद अब वन विभाग से मौखिक अनुमति मिलने पर पेयजल निगम ने लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


अस्सी के दशक में ग्राम पंचायत आमसौड़, जमरगड्डी, सिमलचौड़ व भानकोट के 13 राजस्वों के लिए शासन ने स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत सिलगाड नदी में धोबीघाट-गुनी बस्यूर-धरियालसार पेयजल योजना निर्माण को स्वीकृति प्रदान की थी। इसके तहत धोबीघाट से चौकीसेरा होते हुए जमरगड्डी के धरियालसार गांव तक 42 किमी. पेयजल लाइन बिछाई गई। शुरुआत में ग्रामीणों को पर्याप्त पानी मिलता रहा। बाद में देखरेख के अभाव में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन




ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पेयजल निगम ने जल जीवन मिशन में झवाणा पंपिंग योजना प्रस्तावित की थी। शासन ने इसे मंजूरी प्रदान करते हुए 499 लाख की धनराशि स्वीकृत की। धनराशि स्वीकृत होने के बाद पेयजल निगम ने विगत एक जुलाई को चौकीसेरा में बोरिंग का कार्य शुरू किया था। अगस्त माह की शुरुआत में बोरिंग का कार्य पूर्ण हुआ। इसके बाद पेयजल निगम ने चौकीसेरा से झवाणा तक आरक्षित वनभूमि में निर्माण कार्य की अनुमति के लिए प्रस्ताव तैयार कर वन विभाग को भेजा। वर्तमान में मोडाखाल से अल्दावा तक पाइप लाइन बिछाई जा रही है। योजना के तहत ब्राह्मण बस्यूर गांव में 20 किलोलीटर का टैंक व पंप हाउस का निर्माण कार्य और अल्दावा गांव में 50 किलो लीटर के टैंक निर्माण का कार्य किया जाना भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.



झवाणा पेयजल योजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है। लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार के डीएफओ की मौखिक अनुमति के बाद पेयजल लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है।

- अनिल शर्मा, सहायक अभियंता, पेयजल निगम, कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed