फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Dr. Surendra Lal Arya honored with the honorary title

Kotdwar News: आचार्य श्री की मानद उपाधि से सम्मानित हुए डॉ. सुरेंद्र लाल आर्य

Tue, 10 Dec 2024 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dr. Surendra Lal Arya honored with the honorary title
Iठंड से बचाव के लिए जरूरतमंद 50 विद्यार्थियों को प्रदान किए स्वेटर
विज्ञापन

I
Iआचार्य श्री की उपाधि से नवाजे गए डॉ. सुरेंद्र लाल आर्य को सम्मानित किया गया। इस मौके पर 50 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को स्वेटर प्रदान किए गए।I
Iमंगलवार को आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालपुर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रोफेसर नंदकिशोर ढौंडियाल ''''''''अरुण'''''''' ने बताया कि भारतीय दलित साहित्य अकादमी की ओर से दिल्ली में आयोजित 40वें दलित साहित्यकार सम्मेलन में ट्रस्ट सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े समाजसेवी डॉ. सुरेंद्र लाल आर्य को आचार्य श्री की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। दिल्ली से सम्मान पाकर लौटे डॉ. सुरेंद्र लाल आर्य को जहां सम्मानित किया गया, वहीं, उन्होंने 50 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को स्वेटर प्रदान किए। ट्रस्टी डॉ. मनोरमा ढौंडियाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाध्यापिका हिमानी बहुगुणा की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन शिक्षिका पुष्पा वर्मा ने किया। डॉ. सुरेंद्र लाल आर्य, डॉ. मंजू कपरवान , डॉ. ललन बुड़ाकोटी, सुदीप बौंठियाल ने विचार रखे। इस मौके पर पूजा देवी, राजी नेगी, केपी सिंह रावत, संतोष रावत आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed