{"_id":"615c90c68ebc3e334a5ec570","slug":"double-lane-road-to-be-built-from-kotdwar-to-pakhro-kotdwar-news-drn3924792125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार से पाखरो तक बनेगी डबल लेन सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार से पाखरो तक बनेगी डबल लेन सड़क
विज्ञापन
कालागढ़ में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करते वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत।
- फोटो : KOTDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कालागढ़ में जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र प्रारंभ करा नवंबर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कहा कि कालागढ़ क्षेत्र में जल्द ही सहकारी और एक राष्ट्रीय बैंक की शाखा खोली जाएगी। उन्होंने सीडीओ व पशु अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर कालागढ़ में पशु सेवा केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए। कहा कि कोटद्वार से पाखरो तक की सड़क को डबल लेन किया जाएगा।
वन मंत्री ने पूर्ति विभाग को सस्ते गल्ले की दुकानों में प्रधानमंत्री खाद्य योजना के तहत राशन वितरण कार्यक्रम में नामित प्रतिनिधि के सहयोग से राशन वितरण करने के निर्देश दिए। वन विभाग और सिंचाई विभाग को पेयजल की समस्या के निराकरण के लिए एक-एक ट्यूबवेल लगाने को कहा। उन्होंने निदेशक समाज कल्याण से फोन पर संपर्क कर कालागढ़ क्षेत्र के लोगों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
वन मंत्री ने कालागढ़ क्षेत्र में आयुर्वेदिक चिकित्सालय खोलने और एक सप्ताह के भीतर स्टाफ की तैनाती करने, कौशल विकास के तहत नेचर गाइड व कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने, कालागढ़ से झिरना गेट तक के लिए 10 सफारी जिप्सी की शुरुआत करने, स्वास्थ्य सुविधा के लिए आकस्मिक सेवा 108 वाहन देने, जीआईसी कालागढ़ को स्मार्ट क्लासेज और उपकरण के लिए पांच लाख की धनराशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन
वहीं, कालागढ़ में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टालों के माध्यम से लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि वन, पर्यावरण एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया।
‘पारिस्थितिकी संतुलन में सभी की भूमिका अहम’
लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार की ओर से विश्व वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के तहत पनियाली स्थित अरण्य सभागार में कार्यक्रम हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि वन पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि पारिस्थितिकी संतुलन में सभी की भूमिका अहम है। इस मौके पर लैंसडौन वन प्रभाग की ओर से वन्य जीव जंतुओं के लिए मनुष्य द्वारा उत्पन्न की गई समस्याओं पर लघु नाटिका का मंचन किया गया। इस मौके पर डीएफओ दीपक सिंह, रेंजर प्रमोद उनियाल, वरिष्ठ भाजपा नेता भुवनेश खर्कवाल, भाबर मंडल अध्यक्ष मनोज पांथरी, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रानी नेगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष रश्मि सिंह, आशा बलूनी, पूनम खंतवाल, मानेश्वरी बिष्ट आदि मौजूद रहे।