{"_id":"6782c8262f91360b36034ade","slug":"doon-city-fc-defeated-kotdwar-and-reached-the-finals-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-592038-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कोटद्वार को हरा दून सिटी एफसी पहुंची फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कोटद्वार को हरा दून सिटी एफसी पहुंची फाइनल में
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। स्व. शशीधर भट्ट खेल संस्था की ओर से राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में चल रहे आठ दिवसीय गढ़वाल कप फुटबाल टूर्नामेंट के सातवें दिन शनिवार को खेेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में दून सिटी एफसी ने जीत दर्जकर फाइनल में प्रवेश किया। रविवार को फाइनल मुकाबला दून सिटी एफसी और 16वीं गढ़वाल राइफल्स के बीच दोपहर 12:00 बजे से खेला जाएगा।
उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि होटल व्यवसायी संतोष रावत ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला दून सिटी एफसी और कण्व सिटी यूनाइटेड कोटद्वार की टीमों के बीच खेला गया। पहले हाफ के 23वें मिनट में दून सिटी के सौरभ नेगी ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
दूसरे हाफ के 68वें मिनट में कोटद्वार के अनीस नेगी ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। दूसरे हाफ के 70वें मिनट में दून सिटी के नवीन ने गोल दागकर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। इसके बाद भूपेश ने 73वें व 74वें मिनट में लगातार दो गोल दागकर अपनी टीम को 4-1 की बढ़त दिलाई। दून एफसी की ओर से नवीन ने 86वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को 5-1 के अंतर से जीत दिला दी। रेफरी की भूमिका रोहित, शिवम, प्रकाश, रितिक नेगी ने निभाई। मैच का आंखों देखा हाल सुरदीप गुसाईं, मेहरबान नेगी ने सुनाया।
विज्ञापन
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अरुण भट्ट, जिला फुटबाल एसोसिएशन पौड़ी के सचिव सुनील रावत, धीरेंद्र कंडारी, सिद्धार्थ उनियाल, अतुल भट्ट, कर्नल चंद्रीपाल पटवाल (से.नि.), गोपाल जसोला और हरीश वर्मा आदि मौजूद रहे।
.
अंडर-23 बालिका शो मैच में हरिद्वार ने पौड़ी को हराया
कोटद्वार। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में गढ़वाल कप फुटबाल टूर्नामेंट के दौरान अंडर-23 बालिका वर्ग का शो मैच हुआ। जिसमें हरिद्वार ने पौड़ी की टीम को हराया। उद्घाटन मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि सुनीता पटवाल, लक्ष्मी रावत और कुसुम भट्ट ने संयुक्त रूप से किया। पहले हाफ के 25वें मिनट में हरिद्वार की वंशिका ने पहला गोल दागा। 35वें मिनट में निष्ठा ने दूसरा और 40वें मिनट में वंशिका ने गोल दागकर अपनी टीम को 3-0 शून्य की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में पौड़ी की टीम ने गोल उतारने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इस तरह हरिद्वार ने 3-0 से मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में पौड़ी की ओर से तीन नेशनल खिलाड़ियों अनुष्का, सुहानी, सृष्टि व हरिद्वार की ओर से शिल्पी ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।