जिला निर्वाचन कार्यालय पौड़ी के स्वीप कार्यक्रम के तहत आगामी विधानसभा चुनाव के लिए धरासू गांव के लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया तो गांव के मतदाताओं ने भी विस चुनाव में शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया। ग्रामीणों से 14 फरवरी भूल न जाना, वोट डालने जरूर जाना... की अपील की गई।
एनएसएस के गढ़वाल मंडल कार्यक्रम समन्वयक और स्वीप टीम के सदस्य पुष्कर सिंह नेगी के मार्गदर्शन में स्वयंसेवी चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के धरासू गांव पहुंचे। उन्होंने गांव की महिलाओं को 14 फरवरी को होने जा रहे विधानसभा चुनाव में प्रत्येक मतदाता की अनिवार्य रूप से मतदान में भागीदारी कराने के लिए गांव के मतदाताओं को शपथ दिलाकर अनिवार्य रूप से मतदान करने का संकल्प दिलाया। स्वयंसेवी रौनक, रोहित सिंह, मोहित रमोला, प्रफुल राणा ने धरासू में घर-घर जाकर ग्रामीणों से 14 फरवरी भूल न जाना, वोट डालने जरूर जाना... की अपील की। इस अवसर पर ग्रामीणों उनके मताधिकार के प्रयोग और उसके लाभ की जानकारी भी दी गई। मनरेगा के तहत मजदूरी कर रहे ग्रामीणों को स्वीप टीम की ने कार्यस्थल पर ही अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मतदाता शपथ लेने वालों में ताजबर सिंह, भगत सिंह, अंकित नेगी, आकाश, जयपाल, विमल रावत, महावीर सिंह, कांति देवी, सुमन देवी, गंगोत्री देवी, धनमती देवी, पिंकी रमोला, नंदी देवी, बबीता, रोजी देवी, सोनिया रावत, बीना देवी, कुसुमलता रावत, वंदना देवी, जयंती देवी और मंजू नेगी सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।