फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Do not compare to Yogi: CM

योगी से न करें मेरी तुलना : सीएम

Tue, 25 Apr 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 25 Apr 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
Do not compare to Yogi: CM
cm in programme - फोटो : amar ujala bureau

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि लोग यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके काम की जो तुलना कर रहे हैं, ऐसा न करें। यूपी में गाड़ी 120 की स्पीड से दौड़ती है, जबकि पहाड़ में 20 की स्पीड से। ऐसा नहीं है कि यहां काम नहीं हो रहे हैं।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि यहां भी काम हो रहे हैं। सीएम मंगलवार को यहां उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा के पैतृक गांव बुघाणी में राजकीय संग्रहालय का लोकार्पण करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सीएम ने खिर्सू में स्टेडियम निर्माण और अधूरे छूटे पौड़ी बस अड्डे का निर्माण कार्य पूर्ण कराने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री रावत स्व. बहुगुणा की 98वीं जयंती पर बुघाणी पहुंचे थे।
विज्ञापन


सीएम ने विश्वास दिलाया कि राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त किया जाएगा। एनजीटी ने उत्तराखंड के लिए इतने कठिन नियम बना दिए हैं कि सड़कें नहीं बन पा रही हैं। वह इस मसले को प्रधानमंत्री के समक्ष रखेंगे। कहा कि सभी को व्यावसायिक सोच अपनानी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीनगर को नगर निगम बनाने के विषय में विचार चल रहा है। उन्होंने जल संस्थान को बुघाणी में पेयजल योजना निर्माण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व सीएम का हेलीकॉप्टर सुमाड़ी में उतरा। यहां से वह कार से बुघाणी पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम बहुगुणा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने बहुगुणा की स्मृति में निर्मित राजकीय संग्रहालय का लोकार्पण किया। सीएम ने कहा कि इस गांव से निकले स्व. बहुगुणा ने उस दौर में इलाहाबाद जाकर राजनीति में नाम कमाया। तब अपने प्रदेश में बिजली, पानी, सड़क और शिक्षा की सुविधाएं नहीं थी। उन्होंने बताया कि अलग विचारधारा के बावजूद वर्ष 1981 के चुनाव में उन्होंने बहुगुणा का साथ दिया क्योंकि वह गढ़वाल के सम्मान के लिए लड़ रहे थे।

शराब नहीं बनेगी आमदनी का जरिया
 कार्यक्रम के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब को आय का स्रोत नहीं बनाया जाएगा। शराब नीति में बदलाव किया जा रहा है। कंडाली, चीड़ का पिरुल व मशरूम आय का स्रोत बनेंगे।

2.93 करोड़ की लागत से बना है संग्रहालय
बुघाणी में संग्रहालय के  निर्माण को राज्य के संस्कृति मंत्रालय ने वर्ष 2012 में स्वीकृत दी थी। वर्ष 2013 में कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को इसके लिए 2.93 करोड़ रुपये मिले। लोनिवि इसमें दिल्ली के एनजीओ सागर की कसल्टेंसी सेवा ली।

लोनिवि ने यहां स्व. बहुगुणा से जुड़ी सामग्रियों का संरक्षण, पुराने घर का पुनरोद्धार, संग्रहालय निर्माण और संपर्क मार्ग का निर्माण करवाया है।


संग्रहालय में रखे जाएंगे स्व. बहुगुणा के लेख
पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुुगुणा ने कहा कि संग्रहालय में स्व. बहुगुणा के लेख रखे जाएंगे ताकि आने वाली पीढ़ी इनसे प्रेरणा ले सके। स्व. बहुगुणा की पुत्री और यूपी की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने संग्रहालय के लिए उत्तराखंड सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्व. बहुगुणा ने विजय बहुगुणा को क्षेत्र की जिम्मेदारी दी थी, जिसको वह भलीभांति निभा रहे हैं।

पर्यटन सर्किट से जुड़ेंगे देवलगढ़, बुघाणी और गौरा देवी मंदिर
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि देवलगढ़, बुघाणी और गौरा देवी मंदिर समेत अन्य स्थलों को पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाएगा। एनआईटी और मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी नहीं आ रही है, क्योंकि उनका सोचना है कि यहां बच्चों के लिए कुछ नहीं है।

उन्होंने स्थानीय विधायक से अनुरोध किया कि एसएसबी केंद्रीय विद्यालय के विस्तारीकरण के प्रयास करें। आयुष मंत्री डा. हरक सिंह ने कहा कि आयुर्वेद में कैंसर, बीपी और मधुमेह समेत अन्य गंभीर बीमारियों के उपचार का सामर्थ्य है। उन्होंने अधिकारियों को इस पर और अधिक रिसर्च करने को कहा।

राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने खिर्सू में स्टेडियम और श्रीकोट को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग की। भाजपा मंडल अध्यक्ष हयात सिंह झिंक्वाण ने मांगपत्र पढ़ा। इस मौके पर विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, विधायक सितारगंज सौरभ बहुगुणा, विधायक पौड़ी मुकेश कोहली, शेखर बहुगुणा व साकेत बहुगुणा आदि मौजूद थे।

उत्तराखंड व उप्र में होगी विकास की बहार: रीता जोशी
उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की परिसंपत्तियों के बंटवारे के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों राज्यों में विकास की बहार आएगी। उक्त बातें उप्र सरकार में काबीना मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने यहां पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।

मंगलवार को हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा के जन्म दिन के अवसर उप्र सरकार मे काबीना मंत्री रीता बहुगुणा, सितारगंज के विधायक सौरभ बहुगुणा, साकेत बहुगुणा, शेखर बहुगुणा श्रीनगर गोलापार्क स्थित हेमवती नदंन बहुगुणा की मूर्ति पर माल्यापर्ण करने पहुंचे।

माल्यापर्ण के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि उत्तराखंड व उप्र की परिसंपत्तियों के बंटवारे कके प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वार्ता भी की है।


रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि दोनों ही राज्यों में विकास की बहार होगी। श्रीनगर से सभी लोग सड़क मार्ग होते हुए बुघाणी गए। माल्यापर्ण कार्यक्रम के दौरान काबीना मंत्री डा. हरक सिंह रावत, पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी, अनूप बहुगुणा, विजयलक्ष्मी रतूड़ी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed