{"_id":"669ea5117450f320f10b08a5","slug":"diversion-road-washed-away-in-malan-river-again-bike-washed-away-in-telisot-river-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-461257-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: मालन नदी में फिर से बहा डायवर्जन मार्ग, तेलीसोत नदी में बही बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: मालन नदी में फिर से बहा डायवर्जन मार्ग, तेलीसोत नदी में बही बाइक
विज्ञापन
कण्वघाटी/कोटद्वार। मालन पुल टूटने के बाद से ही कोटद्वार भाबर क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं। सोमवार सुबह हुई भारी बारिश से मालन नदी का डायवर्जन मार्ग एक बार फिर से बह गया। वहीं बरसाती नदी तेलीसोत के उफान पर होने से इसके रपटे पर एक बाइक भी बह गई। जिसे जलस्तर कम होने पर क्षेत्रवासियों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला।सोमवार सुबह हुई भारी बारिश से मालन नदी उफान पर आ गई। इस कारण तल्ला मोटाढाक व हल्दूखाता के बीच बना डायवर्जन मार्ग का एक हिस्सा बह गया। इस मार्ग के बहने से भाबर मालन पार के आठ वार्डों की आबादी को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। औद्योगिक क्षेत्र जशोधरपुर और सिगड्डी सिडकुल के भारी वाहनों की आवाजाही भी करीब दो घंटे ठप रही। लोनिवि दुगड्डा ने पोकलेन मशीनों से रेत बजरी डालकर अस्थायी मार्ग तैयार करवाया, तब जाकर यातायात शुरू हो पाया।
उधर, पर्वतीय क्षेत्र में हुई भारी बारिश से तेलीसोत गदेरा भी उफनाने लगा। दिन में जलस्तर बढ़ने पर यहां से गुजर रहा बाइक सवार आशीष बहुखंडी रपटे पर बह गया। वह किशनपुर बाजार से सिगड्डी सिडकुल की ओर जा रहा था। हादसे में बाइक सवार सुरक्षित निकल आया। लोगों ने मशक्कत के बाद बाइक को बाहर निकाला।
लोगों का कहना है कि तेलीसोत के रपटे पर पुल का निर्माण न होने से कई गांवों की करीब पांच हजार की आबादी परेशान हैं। लंबे समय से क्षेत्रवासी रपटे पर पुल निर्माण की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। बरसात में दौरान उफनाए तेलीसोत गदेरे को लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं।