{"_id":"5dc5a4178ebc3e5b750855a3","slug":"district-president-s-grand-welcome-in-birkhal-kotdwar-news-drn3253958151","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष का अपने गृह क्षेत्र पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष का अपने गृह क्षेत्र पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी का बीरोंखाल पहुंचने पर उनके स्वागत को उमड़ा जनसमूह।
- फोटो : KOTDWAR
Link Copied
जिला पंचायत पौड़ी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष शांति देवी का शुक्रवार को अपने गृह क्षेत्र बीरोंखाल पंहुचने पर जोरद्वार स्वागत किया गया। वह बीरोंखाल की बमराडी वार्ड से अनुसूचित महिला आरक्षित सीट से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई थी। भाजपा ने उन्हें अपना जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया था, जिस पर उन्होंने जीत दर्ज की थी। शुक्रवार को क्षेत्र में पहुंचने पर बीरोंखाल की क्षेत्रीय जनता व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत कर फूल मालाओं से लाद दिया। समर्थकों ने इस मौके पर होली और दीवाली एक साथ मनाई। लोगों का कहना है कि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र की महिला का इस पद पर निर्वाचित होने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने मझगांव, जिवई, बैजरो, स्यूंसी, बीरोंखाल व कनेरा बाजार में जनता का आभार व्यक्त किया। जनता को विश्वास दिलाया कि वह जनता के सम्मान के लिए कार्य करेंगी व विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी। इस अवसर पर उनके साथ डीसीबी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुट्टी, यूजर्स के डायरेक्टर ओमपाल बिष्ट, धीरेन्द्र चंद, विजेन्द्र ध्यानी, जगदीश मंमगाई, सतेंद्र रावत, दीप्ति प्रकाश समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।