फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Displeasure with teachers on adopting double standards

शिक्षकों के साथ दोहरे मापदंड अपनाने पर नाराजगी

Wed, 11 Mar 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Displeasure with teachers on adopting double standards
राजकीय शिक्षक संघ की बैठक में वक्ताओं ने सरकार पर शिक्षकों के साथ दोहरे मापदंड अपनाने पर नाराजगी जताई है। साथ ही विगत वर्ष बोर्ड परीक्षाओं के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का भुगतान करने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलामंत्री मनमोहन सिंह चौहान ने की। उन्होंने सरकार पर शिक्षकों के साथ दोहरे मापदंड अपनाए जाने का आरोप लगाया है। कहा कि उच्च शिक्षा में कार्यरत शिक्षकों के लिए यात्रा अवकाश व बेसिक में कार्यरत शिक्षकों को शैक्षिक उन्नयन गोष्ठियों के लिए अवकाश व्यवस्था दी जा रही है, जबकि माध्यमिक में कार्यरत शिक्षकों को अवकाश दिए जाने पर अधिकारियों की ओर से आपत्ति की जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि विगत वर्ष बोर्ड परीक्षाओं के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का मानदेय व संकलन केंद्रों का अवशेष भुगतान एक वर्ष बाद भी नहीं किया गया, जबकि एक अप्रैल से बोर्ड परीक्षाओं के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य शुरू होना है। बैठक में राजेेंद्र भंडारी, मुकेश रावत, अब्बल सिंह, आशीष, रतन बिष्ट, पीएल बडोला, नरेंद्र रावत, पंकज ध्यानी, चंद्रमोहन असवाल, शैलेंद्र पांथरी, जयकृत नेगी, विनोद पंत, धीरेंद्र रावत, अमित बलूनी, मनमोहन रौतेला, जगदीश जोशी, सुमनलता रावत, कांता रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed