फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Uttarakhand News Direct train from Kotdwar to Anand Vihar Terminal Delhi

उत्तराखंड: कोटद्वार से दिल्ली तक चलेगी सीधी एक्सप्रेस ट्रेन, रेल मंत्रालय से मिली मंजूरी, ये रहेगा शेड्यूल

Thu, 28 Sep 2023 12:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 28 Sep 2023 12:07 PM IST
सार

अमर उजाला ने 17 सितंबर के अंक में कोटद्वार से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल तक जल्द चलेगी एक्सप्रेस ट्रेन शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।

विज्ञापन
Uttarakhand News Direct train from Kotdwar to Anand Vihar Terminal Delhi
कोटद्वार रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के बीच प्रस्तावित सीधी नई एक्सप्रेस ट्रेन को रेल मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है। विश्व पर्यटन दिवस पर रेल मंत्री ने इसकी जानकारी राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को पत्र लिखकर दी है। अब जल्द ही कोटद्वार से दिल्ली के बीच यह ट्रेन चल सकती है।

विज्ञापन


अमर उजाला ने 17 सितंबर के अंक में कोटद्वार से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल तक जल्द चलेगी एक्सप्रेस ट्रेन शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। उस समय रेलवे ने उक्त ट्रेन का प्रस्तावित सूची में रखा था। तब कोटद्वार के विभिन्न संगठनों और व्यापारियों के आग्रह पर राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को गढ़वाल के रेल यात्रियों की दिक्कत बताते हुए रात के समय सीधी रेल सेवा शुरू करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2023: केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, पूजा अर्चना कर लिया बाबा का आशीर्वाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बुधवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उक्त प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। यह ट्रेन कोटद्वार से दिल्ली के बीच सिद्धबली जनशताब्दी के बाद रात के समय चलने वाली दूसरी सीधी एक्सप्रेस ट्रेन होगी। जिसकी समय सारणी रेलवे ने तैयार कर ली गई थी।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, कोटद्वार के नागरिक संगठनों और व्यापारियों ने इस ट्रेन को विधिवत स्वीकृति दिलाए जाने पर राज्य सभा सासंद अनिल बलूनी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। मसूरी एक्सप्रेस का संचालन कोटद्वार से बंद करने के बाद इस ट्रेन की मांग चल रही थी।

नई ट्रेन का प्रस्तावित समय

रेलवे मंत्रालय के अनुसार यह ट्रेन कोटद्वार से रोजाना रात को 10 बजे नजीबाबाद, मौजमपुर नारायण, लक्सर, टपरी, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ होते हुए सुबह 04:35 बजे आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली पहुंचेगी। आनंद विहार टर्मिनल से रात्रि 09:45 बजे एक्सप्रेस ट्रेन चलकर प्रात: 03:50 बजे कोटद्वार पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed