फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Devotees reached Siddhbali by walking 3 km

तीन किमी पैदल चलकर सिद्धबली पहुंचे श्रद्धालु

Sun, 10 Oct 2021 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Devotees reached Siddhbali by walking 3 km
कोटद्वार में सिद्धबली के दर्शन को पैदल चलते लोग। - फोटो : KOTDWAR
वीकेंड पर कोटद्वार के प्रसिद्ध सिद्धबली मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिर में भीड़ को देखते हुए पुलिस ने वाहनों को नियंत्रित किया। जाम के कारण श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को शहर में प्रवेश नहीं दिया गया, जिसके कारण श्रद्धालुओं ने तीन किमी. पैदल चलकर श्री सिद्धबली बाबा के दर्शन किए।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही कोटद्वार-भाबर समेत यूपी के नजीबाबाद, बिजनौर, दिल्ली, हरियाणा आदि क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। दस बजे तक मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के वाहनों के आने के कारण मंदिर की पार्किंग फुल हो गई और एनएच व मंदिर के पास वाहनों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। पुलिस ने जाम को देखते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर यूपी के बिजनौर क्षेत्र से आने वाले वाहनों को कौड़िया बैरियर पर ही रोक दिया। कई श्रद्धालु ऑटो में बैठकर मंदिर पहुंचे, लेकिन अधिकतर श्रद्धालुओं को छोटे बच्चों के साथ कौड़िया से सिद्धबली मंदिर तक तीन किमी. पैदल चलकर मंदिर तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

बिजनौर के कीरतपुर से पहुंचे मांगे राम, किशन सिंह, कलावती देवी, बिंदू देवी ने बताया कि वे पहले भी सिद्धबली के दर्शन को अपने ट्रैक्टर से आते रहे हैं, लेकिन पहले कभी उन्हें बॉर्डर पर नहीं रोका गया। ऑटो वाले एक सवारी का 25 रुपया किराया ले रहे हैं, जिसके कारण उन्हें पूरे परिवार के साथ सिद्धबली तक पैदल चलना पड़ा। बुजुर्ग महिलाओं को और बच्चों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यातायात निरीक्षक शिव कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को सिद्धबली मंदिर के पास ट्रैक्टर ट्रालियों के कारण जाम लग जाता है, इसलिए बैरियर पर इन वाहनों को रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed