{"_id":"61684a2fb634e034830041d3","slug":"devotees-cut-greenery-provided-food-to-girls-kotdwar-news-drn3933567139","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने काटी हरियाली, कन्याओं को कराया भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने काटी हरियाली, कन्याओं को कराया भोजन
विज्ञापन
कोटद्वार में नवमी पर कन्याओं को जिमाती एक श्रद्धालु।
- फोटो : KOTDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र की नवमी पर श्रद्धालुुओं ने मां भगवती के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने घरों में उगाई गई हरियाली काटी और कन्याओं को जिमाकर माता से सुख शांति और समृद्धि की कामना की।
बृहस्पतिवार को नवरात्र की नवमी पर श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मां भगवती का पूजन किया। कन्याओं को जिमाने के लिए पकवान बनाए। पहले माता को प्रसाद भेंट किया और उसके बाद कन्याओं को जिमाया। इस दौरान बालिकाओं की कमी के कारण श्रद्धालुओं को कन्या तलाशने में मशक्कत करनी पड़ी। कई लोगों ने मंदिर पहुंची कन्याओं को ही जिमाकर व्रत खोला। इस मौके पर कोटद्वार के देवीरोड स्थित सिद्धपीठ सुखरौ देवी मंदिर, श्री सिद्धबली मंदिर, आमपड़ाव स्थित सिंदूरा देवी मंदिर, तेलीपाड़ा फार्म स्थित संतोषी माता मंदिर, नव दुर्गा मंदिर, बालाजी मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, दुगड्डा के दुर्गा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
बलूनी क्लासेस में जलाया रावण का पुतला
कोटद्वार। बलूनी पब्लिक स्कूल में राम नवमी व दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर रावण का पुतले भी फूंका गया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. अनुराग शर्मा और सोशल बलूनी स्कूल देहरादून की सीनियर एकेडमिक कोऑडिनेटर अनुप्रिया बगवाल ने किया। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन बलूनी और चेयरमैन नवीन बलूनी, बलूनी क्लासेस की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज ने बच्चों को राम नवमी और विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विजयदशमी का त्योहार असत्य पर सत्य की, अन्याय पर न्याय की, बुराई पर भलाई के विजय का प्रतीक है। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा वंदना से हुई। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रमों की कई प्रस्तुतियां दीं। अंत में विद्यालय प्रांगण में रावण का पुतला फूंका गया। संवाद