{"_id":"617805aa9cc4c778b935398b","slug":"development-work-not-done-in-kanvashram-kotdwar-news-drn3944592167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कण्वाश्रम में नहीं हुए विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कण्वाश्रम में नहीं हुए विकास कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वदेशी जागरण मंच के एक प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की और उनका ध्यान कण्वाश्रम की ओर आकृष्ट किया। कहा कि केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2018 में कण्वाश्रम को स्वच्छ भारत मिशन के तहत आइकॉनिक स्थल घोषित किया गया था, लेकिन यहां इन तीन सालों में विकास के कोई भी काम नहीं हुए।
स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संघर्षवाहिनी प्रमुख प्रवीण पुरोहित कहा कि कण्वाश्रम जहां महर्षि कण्व की जन्मस्थली है, वहीं शकुंतला और दुष्यंत के पुत्र राजा भरत की जन्मस्थली भी है। जिनके नाम से हमारे देश का नाम भारत पड़ा। कहा कि कण्वाश्रम के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कई योजनाएं स्वीकृत हुई, लेकिन विभिन्न कारणों से वे धरातल पर नहीं उतर सकी। प्रतिनिधिमंडल ने गोवंश पालन और इससे संबंधित घरों में डेयरी का काम करने वाले पशुपालकों के पानी के बिल घरेलू दर पर लिए जाने, कोटद्वार-नजीबाबाद मार्ग की हालत सुधारने, कण्वाश्रम में सौंदर्यीकरण कार्य करवाने, संपर्क मार्ग, घाट निर्माण, सिंचाई नहर के कार्य करवाने की मांग की। इस मौके पर जागरण मंच के प्रांत प्रचार प्रमुख आशीष रावत, प्रवीण पुरोहित, सुरेंद्र सिंह, मेहरबान सिंह रावत, कृष्ण सिंह नेगी, दीपक गैरोला, प्रिंस यादव आदि शामिल रहे।