फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Development of the state BJP will win

भाजपा की जीत से होगा प्रदेश का विकास

Mon, 22 Aug 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार Updated Mon, 22 Aug 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Development of the state BJP will win
राजनी‌ितति - फोटो : अमर उजाला

पौड़ी। पर्दाफाश रैली से भाजपा ने कांग्रेस की प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला। सतपाल धर्मशाला से निकली रैली सभा स्थल बस अड्डे पर जाकर संपन्न हुई। यहां सभा में सतपाल महाराज ने लोगों से आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया ताकि क्षेत्र और प्रदेश का समुचित विकास हो सके। महाराज ने कहा कि प्रदेश में विकास अवरुद्ध होने के लिए सीधे जिम्मेदार मुख्यमंत्री हरीश रावत हैं। हरीश रावत केंद्र सरकार से प्रदेश के बजट नहीं ला पा रहे हैं। यह उनकी नाकामी है।

विज्ञापन

उन्होंने उदाहरण दिया कि एनडी तिवारी जब मुख्यमंत्री थे, उस वक्त केंद्र में भाजपा की सरकार थी। तिवारी ने अटल जी से उत्तराखंड के विकास के बढ़िया बजट दिलवाया। अब हरीश रावत केंद्र में भाजपा की सरकार होने और प्रदेश में कांग्रेस सरकार के सौतेले व्यवहार का आरोप लगाते हैं तो इसमें गड़बड़ कौन है यह तो समझने वाली बात है।
विज्ञापन

सभा को पूर्व विधायक बृजमोहन कोटवाल, मुकेश कोली, घनानंद ‘घन्ना भाई’, राजकुमार पोरी व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान सभासद जितेंद्र जोशी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमनलता ध्यानी, कुसुम चमोली, मंजू गुसाईं व कमल रावत व ऊषा थपलियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार आते ही बस अड्डा बनेगा
सतपाल महाराज ने कहा कि पौड़ी के बस अड्डे के लिए भाजपा की सरकार रहते धन स्वीकृत हुआ था। जितना भी निर्माण हुआ है, वह भाजपा सरकार की बदौलत हुआ है। कांग्रेस सरकार आते ही पौड़ी की अनदेखी हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने पर बस अड्डे के लिए तत्काल पैसा जारी किया जाएगा।

अपने दस विधायक नहीं संभाल सके हरीश
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट ने चुटकी ली कि मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने दस विधायकों को ही नहीं संभाल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व इतना हलका है कि पैसे देकर सम्मान पा रहा है। यशपाल आर्य, भीम लाल आर्य व रेखा आर्य किसी को भी कांग्रेस ने सम्मान नहीं दिया। रेखा आर्य तो कांग्रेस छोड़कर आ गईं। दावा किया कि अन्य भी जल्द कांग्रेस छोड़ देंगे।


दलितों का वोट बैंक के रूप में हुआ इस्तेमाल
पूर्व मंत्री खजान दास ने कांग्रेस पर अनुसूचित जाति के लोगों का वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भीमलाल आर्य का प्रकरण इसका गवाह है। दावा किया कि भीम लाल जल्द ही कांग्रेस को छोड़ देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed