{"_id":"589758fa4f1c1b953fe82a7c","slug":"deposited-28-million-in-the-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत व्यापारी का पैन कार्ड से बैंक में जमा कराए 28 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत व्यापारी का पैन कार्ड से बैंक में जमा कराए 28 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Sun, 05 Feb 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। शहर के मृत व्यापारी के पैन कार्ड का प्रयोग कर नोटबंदी के दौरान दो बैंक खातों में 28 लाख रुपये जमा करा दिए गए। मामले का खुलासा तब हुआ, जब मृत व्यापारी के बेटे को आयकर विभाग से मेल पर नोटिस आया। व्यापारी के बेटे ने बैंक प्रबंधक के खिलाफ कानूनी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में तहरीर दी है।
विज्ञापन
शहर के व्यापारी हरीश चंद्र कपूर का दो अक्तूबर 2016 को निधन हो चुका है। कुछ दिन पहले उनके बेटे राहुल को आयकर विभाग से मेल आई कि हल्द्वानी स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा में हरीश कपूर के पैन कार्ड का प्रयोग कर दो खातों में 28 लाख जमा कराए गए हैं। यह राशि नौ नवंबर 2016 से 31 दिसंबर के बीच जमा कराई गई है। इसमें एक खाते में 18 लाख और दूसरे में 10 लाख जमा कराए गए हैं। राहुल ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में संबंधित बैंक प्रबंधक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। राहुल का आरोप है के बैंक प्रबंधक ने उनके पिता के लीगल दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की है। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि व्यवसायी की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन