फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Departmental neglected unfurling Inter College Sinwalidhar

विभागीय उपेक्षा की मार झेल रहा इंटर कालेज सिंवालीधार

Wed, 06 Jul 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर Updated Wed, 06 Jul 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन

विभागीय उपेक्षा का दंश झेल रहे राजकीय इंटर कालेज सिंवालीधार में शिक्षा व्यवस्था दम तोड़ने लगी है। शिक्षकों के अभाव से जूझ रहे विद्यालय में जहां छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं जर्जर भवन खतरा भी बना हुआ है। विद्यालय के प्रति विभाग की उपेक्षापूर्ण नीति के विरोध में अभिभावक संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


विकासखंड देवप्रयाग के जीआईसी सिवांलीधार में विज्ञान सहित अहम विषयों के चार पद रिक्त हैं। हिंदी प्रवक्ता का पद 16 वर्षों से रिक्त चल रहा है, वहीं विद्यालय में भवनों की स्थिति भी जर्जर बनी हुई है। दो दिन पूर्व हुई तेज बारिश से विद्यालय भवन के दो कमरे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे जूनियर कक्षाएं खुले आसमान के नीचे संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन


चार कमरे पूर्व से ही क्षतिग्रस्त हैं। ऐसे में कई कक्षाओं का संचालन एक ही कक्ष में किया जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य केएल अनुरागी ने बताया कि विद्यालय की समस्याओं से उच्चधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी डीएस बिष्ट ने कहा कि शिक्षकों की कमी को अतिथि शिक्षकों के माध्यम से पूरा किया जाएगा जबकि विद्यालय के क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मत और निर्माण के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य से प्रस्ताव भेजने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed