फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Dense fog blankets Kotdwar Bhabar, and the drop in temperature has increased the chill.

Kotdwar News: कोटद्वार भाबर में छाया घना कोहरा, पारा गिरने बढ़ी कंपकंपी

Wed, 17 Dec 2025 07:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 17 Dec 2025 07:33 PM IST
विज्ञापन
Dense fog blankets Kotdwar Bhabar, and the drop in temperature has increased the chill.
रेल और सड़क यातायात आंशिक रूप से प्रभावित
विज्ञापन

मुख्य चौराहों समेत प्रमुख जगहों पर अलाव जलवाने की उठी मांग
कोटद्वार। आधी रात के बाद कोटद्वार और भाबर के समूचे ग्रामीण अंचल को कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया। पारा गिरने से कंपकंपी बढ़ी और घने कोहरे से रेल एवं सड़क यातायात आंशिक रूप से प्रभावित हुआ। लोगों ने मुख्य चौराहों समेत प्रमुख जगहों पर अलाव जलाने की मांग की है।
एक ही दिन में करीब तीन से चार डिग्री पारा गिर गया। मंगलवार मध्यरात्रि से कंपकंपा देने वाली ठंड बुधवार को भी दिन भर महसूस की गई। वहीं, कोहरा छाए रहने से पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क पर वाहन रेंगते रहे। केवल उत्तराखंड के कई इलाकों में ही नहीं, उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर समेत कई जगहों पर कोहरे की घनी चादर जमीन पर उतरे होने का असर रेल संचालन पर पड़ा। आनंद विहार से चलकर कोटद्वार आने वाली एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार तड़के करीब आधा घंटा विलंब से कोटद्वार पहुंची। वहीं, जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन आंशिक विलंब से पहुंची।
विज्ञापन

वहीं, घना कोहरा छाने के कारण भाबर के जशोधरपुर और सिगड्डी ग्रोथ सेंटर के कर्मचारियों को वाहनों की लाइट जलाकर आवागमन करना पड़ा। प्राथमिक चिकित्सालय झंडीचौड़ में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि बिष्ट ने सर्दी से बचाव के लिए सावधानी बरतने, आवश्यकता अनुसार पर्याप्त गर्म कपड़े पहनने, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह रावत, प्रदीप कंडवाल, हिमांशु शाह, प्रियांशु चंद, आकांक्षा रावत, विशाल माने, जगत सिंह सौंद का कहना है कि सड़कों पर भटक रहे निराश्रित पशु तो मौसम का दंश झेल ही रहे हैं। कोहरे में ये पशु नजर नहीं आने से दुर्घटना का भी डर बना है। उधर, क्षेत्रवासियों ने जनहित में नगर निगम से मुख्य चौराहों पर अलाव जलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed