फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demand to run bus service till Chainpur

चैनपुर तक बस सेवा चलाने की मांग

Sat, 18 Sep 2021 07:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
Demand to run bus service till Chainpur
नैनीडांडा ब्लॉक के अंतर्गत खौल भोपाटी की क्षेत्र पंचायत सदस्य शोभा देवी ने जीएमओयू प्रबंधन से द्वारी-भौन मोटर मार्ग पर चैनपुर तक नियमित रूप से बसों का संचालन शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

जीएमओयू के अध्यक्ष को भेजे पत्र में शोभा देवी ने बताया कि कोटद्वार से 12 बजे चैनपुर और तोल्यूंडांडा के लिए बस संचालित की जाती है, लेकिन बस चालक परिचालक बस को चैनपुर तक नहीं ले जाते हैं। वे चैनपुर से पांच किमी पहले हरपाल से ही तोल्यूंडांडा के लिए मुड़ जाते हैं। सुबह छह बजे भी वे हरपाल से ही कोटद्वार की ओर मुड़ जाते हैं, जिससे छह ग्रामपंचायतों के ग्रामीणों को जीएमओयू की बस सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है। बस का संचालन नहीं होने पर यहां के लोगों को मंहगे दाम पर टैक्सी बुक करके कोटद्वार आना पड़ता है। कहा कि पूर्व मेें कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बस का संचालन चैनपुर तक नहीं कराए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed