फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demand to lift ban on revenue promises in Nandpur village

नंदपुर गांव में राजस्व वादों पर लगी रोक हटाने की मांग

Sun, 02 May 2021 06:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
Demand to lift ban on revenue promises in Nandpur village
भाजयुमो विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक शांता बमराड़ा ने भाबर क्षेत्र के मोटाढांक पट्टी के ग्राम नंदपुर के बयनामे और खाता खतौनी की नकल पर विगत एक वर्ष लगी रोक को हटाने की मांग उठाई है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन प्रेषित किया।
विज्ञापन

डीएम को भेजे ज्ञापन में बमराड़ा ने कहा कि विगत एक वर्ष से पट्टी मोटाढांक के ग्राम नंदपुर की न तो खाता-खतौनी ही निकल पा रही है और न ही पंजीकृत बयनामे सब रजिस्ट्रार कार्यालय कोटद्वार में पंजीकृत हो रहे हैं। सब रजिस्ट्रार से संपर्क करने पर उन्होंने अवगत कराया कि जिलाधिकारी के आदेश पर ग्राम नंदपुर के बयनामों पर रोक लगाई गई है। तहसील कर्मचारियों ने बताया कि विभागीय त्रुटियों के कारण ग्राम नदंपुर की खतौनी में गड़बड़ी हो गई थी, जिस पर जिलाधिकारी ने उक्त ग्राम के खतौनी निकालने, दाखिला खारिज, राजस्व वादों और बयनामे आदि पर रोक लगाई है। कहा कि रोक के चलते नंदपुर ग्राम के लोगों को बैंक से ऋण नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जनहित में ग्राम नंदपुर के राजस्व वादों, दाखिला खारिज, बयनामे पर लगी रोक हटाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed