फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demand to include Saneh area in Gram Panchayat

सनेह क्षेत्र को ग्राम पंचायत में शामिल करने की मांग

Tue, 30 Mar 2021 06:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
Demand to include Saneh area in Gram Panchayat
संयुक्त समाजसेवी संगठन, सनेह पट्टी ने सनेह क्षेत्र को पूर्व की भांति ग्राम पंचायत में शामिल करने समेत कोटद्वार विधानसभा के विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की है। संगठन ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन प्रेषित किया है।
विज्ञापन

संयुक्त समाजसेवी संगठन, सनेह पट्टी के पदाधिकारियों ने एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल के माध्यम से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में कहा कि सनेह पट्टी विशुद्ध रूप से ग्रामीण क्षेत्र है। कहा कि नगर निगम बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को न तो नगर निगम की सुविधा मिल पा रही है और न ही पंचायत की। भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में केंद्रीय विद्यालय खोलने का वायदा किया था, लेकिन चार साल का कार्यकाल बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

ज्ञापन में सनेह पट्टी के गांवों को पूर्व की भांति ग्राम पंचायत में शामिल करने, काशीरामपुर में गुल्लर पुल के समीप पार्क का निर्माण कराने, कोटद्वार भाबर में केंद्रीय विद्यालय खोलने, कोटद्वार-कालागढ़-रामनगर मार्ग पर जीएमओयू की बसों का संचालन शुरू करने, कोटद्वार जिला निर्माण की मांग उठाई है। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में संगठन के अध्यक्ष महानंद ध्यानी, संरक्षक रतन सिंह नेगी, संयोजक हरीश चंद्र भदूला, चंद्रमणि देवरानी, राजे सिंह पुंडीर, रवींद्र सिंह रावत, मोहन सिंह रावत, कीरत सिंह पंवार, मोहनलाल गौड़, नरेंद्र सिंह पुंडीर, गोविंद सिंह, महेंद्र पाल सिंह रावत, अंजू पुंडीर, यशोदा थपलियाल, वाचस्पति बहुखंडी, ओमप्रकाश बहुखंडी, सुदर्शन प्रसाद कोटनाला, सतेंद्र सिंह नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed