{"_id":"6a199a44eb40cfbc76093c76","slug":"demand-for-resignation-of-education-minister-and-dissolution-of-nta-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-124010-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और एनटीए भंग करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और एनटीए भंग करने की मांग
Fri, 29 May 2026 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 29 May 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। पूर्व राज्य मंत्री एवं अधिवक्ता जसबीर राणा ने नीट सहित प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक पर चिंता जताई। उन्होंने शिक्षा मंत्री को नैतिक रूप से जिम्मेदार ठहराते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की।
राणा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लगातार लीक हुए हैं। इससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस समस्या के समाधान में विफल रही है। पेपर लीक के कारण छात्र मानसिक तनाव झेल रहे हैं। कुछ अभ्यर्थियों ने निराशा में आत्मघाती कदम भी उठाए हैं। उन्होंने इसे सरकार की बड़ी विफलता बताया। उन्होंने केंद्र सरकार से शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग की। साथ ही, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को भंग करने को कहा। राणा ने परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की भी मांग की है। संवाद