फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   demand clearnace from BDO

बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 15 Dec 2015 09:44 PM IST
पौड़ी
पौड़ी Updated Tue, 15 Dec 2015 09:44 PM IST
विज्ञापन
द्वारीखाल ब्लाक की क्षेत्र पंचायत प्रमुख छोटी देवी समेत कई जन प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से मिलकर ब्लाक में तैनात खंड विकास अधिकारी को हटाने की मांग की है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी पर विकास कार्य बाधित करने, मनरेगा योजना के तहत पहले किए विकास कार्यों का श्रमिकों को भुगतान न करने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी चंद्र शेखर भट्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी को खंड विकास अधिकारी का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख छोटी देवी की अगुवाई में पौड़ी पहुंचे द्वारीखाल के जन प्रतिनधियों ने जिलाधिकारी चंद्र शेखर भट्ट को बताया कि ब्लाक में तैनात खंड विकास अधिकारी की ओर से विकास कार्य बाधित किए जा रहे हैं। ब्लाक में समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन के आवेदनों को अग्रसारित करने से इनकार किया जा रहा है। क्षेत्र पंचायत और राज्य वित्त के सभी कार्य ठेकेदारी से कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इन कार्यों को लेकर किसी से राय भी नहीं ली जा रही है। उन्होंने बताया कि खंड विकास अधिकारी की इस कार्यशैली से ब्लाक में मनरेगा के कार्य भी ठप हो रहे हैं। नए कार्यों के कार्यदेश नहीं हो रहे हैं। पिछले कार्यों का श्रमिकों को भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस ब्लाक के जन प्रतिनिधियों और आम लोगों में आक्रोश बना हुआ है। उन्होंने डीएम से खंड विकास अधिकारी का ब्लाक से शीघ्र स्थानांतरण करने की मांग की। जिलाधिकारी चंद्र शेखर भट्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी को खंड विकास अधिकारी का जल्दी स्पष्टीकरण लेने निर्देश दिए। ज्ञापन देने वालों में ज्येष्ठ उप  प्रमुख अर्जुन सिंह, कनिष्ठ उप प्रमुख पदमेंद्र सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्नी देवी, प्रियंका बिष्ट, ग्राम प्रधान मीना देवी, सुलोचना देवी, कल्पा देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed