फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Deepawali and Govardhan Puja festival celebrated with great pomp

धूमधाम से मनाया दीपावली और गोवर्द्धन पूजा का त्योहार

Mon, 28 Oct 2019 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Deepawali and Govardhan Puja festival celebrated with great pomp
कोटद्वार/लैंसडौन। क्षेत्र में दीपावली और गोवर्धन पूजा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने अपने घरों को आकर्षक लाइटों, मोमबत्ती और दीयों से रोशन किया। बच्चों ने अतिशबाजी कर दीपावली का पर्व मनाया। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों में महालक्ष्मी की पूजा अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

रविवार दिन से ही लोग दीपावली की तैयारियों में जुट गए थे। उन्होंने बाजार से फूल की मालाएं, बिजली की लड़ियां और सजावटी सामान और बच्चों ने पटाखे और फुलझड़ी आदि की खरीदारी की। शाम होने से पहले लोगों ने अपने आवास को बिजली की लड़ियों से रोशन किया, घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए फूल की मालाओं और सजावटी सामान से सजाया। शाम ढलते ही घरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महालक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई। महिलाओं ने घर के आंगन को जगमगाते दीयों से रोशन किया। लोगों ने अपने नाते रिश्तेदारों के घर में दीपावली की मिठाई और खील बताशे बांटे। बच्चों ने घर के बाहर आतिशबाजी कर खुशी मनाई।
विज्ञापन

लैंसडौन नगर में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। दीपावली के दिन स्थानीय लोगों सहित सैन्य परिवारों और विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पर्यटकों ने दीपावली मनाई। रविवार को ग्रामीण क्षेत्रों से आई भीड़ के कारण आतिशबाजी की जमकर बिक्री हुई। इसके अलावा पर्यटकों ने भी आतिशबाजी का जमकर लुत्फ उठाया। दिल्ली से आए पर्यटकों के परिवारों ने नगर में सादगीपूर्ण ढंग से गांधी चौक पर सामूहिक रूप से मोमबत्तियां जलाईं। उन्होंने अनार, फुलझड़ियां जलाकर दीपावली पर्व की खुशियां मनाईं। इसके अलावा कोटद्वार भाबर, धुमाकोट, द्वारीखाल, रिखणीखाल, एकेश्वर, पोखड़ा, सतपुुली, जयहरीखाल, बैजरो, यमकेश्वर, नैनीडांडा व दुगड्डा क्षेत्रों में दीपावली का त्योहार सौहार्दपूर्वक मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed