{"_id":"64ccfbe4bc82aa180e02f7a4","slug":"debris-came-again-on-banghat-bridge-movement-stalled-for-one-and-a-half-hours-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-1915-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बांघाट पुल पर फिर आया मलबा, डेढ़ घंटे ठप रही आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बांघाट पुल पर फिर आया मलबा, डेढ़ घंटे ठप रही आवाजाही
विज्ञापन
सतपुली। क्षेत्र में हुई बारिश के कारण सतपुली-कांसखेत-पौड़ी मोटर मार्ग पर स्थित बांघाट पुल से सटे सीला गांव के गदेरे में भारी मात्रा में आया मलबा पुल और सड़क पर फैल गया। जिससे इस मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे आवाजाही बाधित रही। लोनिवि ने जेसीबी मशीन से मलबा साफ कर मार्ग पर यातायात सुचारू कर दिया है।
शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे के करीब क्षेत्र में भारी बारिश हुई। इस दौरान बांघाट पुल से सटे सीला गांव के गदेरा उफान पर रहा। जिससे पुल और सड़क पर मलबा फैल गया। मार्ग बंद होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। इस दौरान कई यात्री जान जोखिम में डालकर पैदल ही पुल और सड़क को पार करते नजर आए। सूचना पर लोनिवि की जेसीबी मौके पर पहुंची और मलबा साफ कर यातायात को सुचारू किया। लोनिवि पौड़ी के अधिशासी अभियंता डीसी नौटियाल ने बताया कि मलबा आने के कारण सतपुली-कांसखेत-पौड़ी मार्ग पर डेढ़ घंटे आवाजाही बाधित रही। मलबे को साफ कर मार्ग पर यातायात सुचारू कर दिया गया है। संवाद
.
फोटो समाचार