फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Debris again came on Kotdwar-Pauri highway, jammed for an hour

कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर फिर आया मलबा, एक घंटे लगा जाम

Tue, 25 Jan 2022 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Debris again came on Kotdwar-Pauri highway, jammed for an hour
राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए मालबे को साफ करती एनएच विभाग की जेसीबी मशीन। - फोटो : KOTDWAR
कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर आमसौड़ के पास आठवें किमी. पर मंगलवार को दूसरे दिन भी मलबा आने से करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। दरकी पहाड़ी से पानी के रिसाव के कारण कीचड़ बनने से दिनभर वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे।
विज्ञापन

बीते शनिवार को कोटद्वार दुगड्डा के बीच हाईवे पर पहाड़ी दरकने से करीब आठ घंटे यातायात बंद रहा था। विभाग ने यहां किसी तरह मलबा हटाया, लेकिन मंगलवार को पहाड़ी से पानी का रिसाव होने और एक बार फिर से मलबा आने के कारण यहां कीचड़ हो गई और करीब 11 बजे एक बार फिर से हाईवे पर जाम लग गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से एनएच खंड की ओर से हाईवे को यातायात के लिए खोला जा सका। हाईवे पर मलबा जमा होने के कारण विभाग ने एक-एक कर वाहनों को पार कराया, जिसके कारण दिन भर हाईवे पर वाहनों की लाइन लगी रही। ऐसे में यहां रेंग-रेंग कर वाहन चलते रहे और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं एनएच खंड धुमाकोट के अपर सहायक अभियंता अरविंद जोशी ने बताया कि हाईवे पर पहाड़ी से लगातार पानी का रिसाव होने के कारण कीचड़ हो गई है, जिसके कारण वाहनों को एक-एक कर पार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed