फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   death of the young chaos on duty.

ड्यूटी पर तैनात जवान की मौत से कोहराम

Thu, 27 Oct 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कोटद्वार
अमर उजाला ब्यूरो/ कोटद्वार Updated Thu, 27 Oct 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
death of the young chaos on duty.
मृतक सैनिक संजय रावत (फाइल फोटो)

जम्मू-कश्मीर में तैनात सातवीं गढ़वाल राइफल्स के राइफलमैन संजय रावत के ड्यूटी के दौरान एक हादसे में निधन होने से परिजनों में कोहराम मचा है। शुक्रवार सुबह संजय रावत का पार्थिक शरीर सेना के विशेष वाहन से कोटद्वार पहुंचेगा। यहां मुक्तिधाम में पूरे सैनिक सम्मान के साथ उसे अंतिम विदाई दी जाएगी। सातवीं गढ़वाल राइफल्स में कार्यरत सिम्मलचौड़ कोटद्वार निवासी संजय सिंह रावत (32) पुत्र कन्हैया सिंह इन दिनों जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में तैनात था।

विज्ञापन


संजय गुलमर्ग स्थित माउंटेनिंग स्कूल के सामने ड्यूटी पर तैनात था। इसी बीच अचानक तेज हवाएं चली और स्कूल का गेट संजय के ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संजय मूल रूप से चौबट्टाखाल के मालकोट गांव का निवासी हैं। हाल में उन्होंने कोटद्वार भाबर के सिमलचौड़ में घर बनाया है।
विज्ञापन


घर में उनके दो बेटे और पत्नी किरन रावत रहते हैं, जबकि माता-पिता पैतृक गांव में रह रहे हैं। ग्रामीण ध्यान सिंह नेगी ने बताया कि संजय के पिता कन्हैया सिंह नौसेना से सेवानिवृत्त हैं और छोटा भाई द्वितीय गढ़वाल राइफल्स में देश की सेवा कर रहा है। संजय की मौत की खबर लगते ही घर और गांव में शोक का माहौल हैं। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले मंगलवार को संजय का फोन आया था कि वह दीवाली के बाद छुट्टी लेकर घर आएगा, लेकिन फिर चंद घंटों बाद ही उसकी मौत की खबर आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed