जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) गढ़वाल के महाप्रबंधक डा. मनोज कुमार को गोवा में आयोजित बैंकिंग फ्रंटियर्स पुरस्कार समारोह में बेस्ट सीईओ अवार्ड से सम्मानित किया गया। गैर निस्पादित आस्तियों (एनपीए) में सराहनीय कार्य के लिए यह पुरस्कार उन्हें गोवा के सहकारिता मंत्री गोविंद गोवडे ने प्रदान किया। इसके अतिरिक्त डीसीबी गढ़वाल को स्माल डीसीसीबी कैटेगिरी में बेस्ट एनपीए मैनेजमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
गोवा से लौटने पर महाप्रबंधक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि गत 19 सितंबर को गोवा में बैंकिंग फ्रंटियर्स पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें स्माल डिस्ट्रिक्ट सेंटरल कोपरेटिव बैंक (डीसीसीबी) कैटेगिरी में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड गढ़वाल (कोटद्वार) के सचिव/महाप्रबंधक के रूप में सराहनीय कार्य के लिए गोवा के सहकारिता मंत्री गोविंद गोवडे ने उन्हें बेस्ट सीईओ का अवार्ड दिया। बताया कि इस कार्यक्रम में 20 से ज्यादा राज्यों से 600 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समारोह में बैंकिग फ्रंटियर्स के निदेशक बाबू नायूर, नेफकब के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योतिन्द्र भाई मेहता, रिजर्व बैंक के बीएस दास, एक्स सीजीएम रत्नाकर देवैल, पीके अरोडा, एनपी मोहंपात्रा समेत भारत के प्रमुख बैंकिग एवं तकनीकी विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया।