{"_id":"57d04a9b4f1c1b7f2f3190a9","slug":"day-nine-complainant-arrived-in-tehsil","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में पहुंचे मात्र नौ फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में पहुंचे मात्र नौ फरियादी
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
Updated Wed, 07 Sep 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबट्टाखाल में बुधवार को आयोजित तहसील दिवस में शिकायतकर्ता नदारद रहे। अधिकारी शिकायतकर्ताओं का इंतजार करते रहे। महज नौ शिकायतकर्ता ही आए। उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता, तहसीलदार सुभाष ध्यानी ने समस्याएं सुनी।
विज्ञापन
संबंधित अधिकारियों को समस्याएं तत्काल हल करने के निर्देश दिए। पोखड़ा से पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर जोशी ने कोटद्वार से सतपुली, चौबट्टाखाल-पोख़ड़ा जीएमओयू की बंद बस सेवा को फिर से चालू कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन
महावीर सिंह रावत ने मोटर मार्गों के बीचोंबीच स्थित हैंडपंपों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की। इस दौरान ग्राम प्रधान सुनील कुमार, गोविंद सिंह गुसाईं, क्षेत्र पंचायत सदस्य महावीर सिंह रावत, सुनील सुंद्रियाल, ज्येष्ठ प्रमुख द्वारिका प्रसाद डंडरियाल, विजय सिंह रावत, गुड्डी देवी आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन