फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Darkness and fog on the road may cause an accident

Kotdwar News: कहीं हादसा न करा दे सड़क पर पसरा अंधेरा और धुंध

Wed, 27 Nov 2024 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Darkness and fog on the road may cause an accident
उत्तर प्रदेश सीमा से सटे दो प्रमुख मार्गों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था बदहाल है। सुबह-शाम धुंध छाने और अंधेरा पसरा होने से दुर्घटना की आशंका बनी है। इससे क्षेत्रवासी परेशान हैं।
विज्ञापन


यूपी-उत्तराखंड सीमा पर कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत मोटाढाक मार्ग पर हरसिंहपुर, बलभद्रपुर, खूनीबड़, शिवराजपुर और दिल्ली फार्म मार्ग पर कौड़िया वार्ड समेत कई आबादी बहुल क्षेत्र हैं। दोनों ही मार्गों से कोटद्वार एवं आसपास के सघन आबादी वाले क्षेत्रों के अलावा यूपी के सीमांत गांवों में देवेंद्र नगर कौड़िया, मोटाढाक, तेलीपाड़ा, दिल्ली फार्म एवं कई गांवों के लोगों का आवागमन होता है। मोटाढाक मार्ग पर कई औद्योगिक इकाइयां होने के कारण मार्ग से अक्सर भारी वाहनों का भी आवागमन होता है।
विज्ञापन


अब कोटद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर सुखरो नदी पर बने पुल की मरम्मत का कार्य किए जाने के कारण हाईवे का यातायात भी तेलीपाड़ा, दिल्ली फार्म मार्ग से गुजरने के कारण स्थिति चिंताजनक हो गई है। दरअसल मार्ग पर लगे स्ट्रीट लाइट पोल पर लाइटें तो लगी लाइटें शोपीस बनी हैं। कुछ लाइटों पर तो मकड़ी अपना जाला बना चुकी है। स्ट्रीट लाइटें सक्रिय नहीं होने से रात में मार्गों पर अंधेरा पसर रहा है। ऐसे में धुंध छाने के दौरान दुर्घटना का डर बना है। क्षेत्र में मिले लोगों मुकेश, रविदत्त, प्रकाशी आदि ने प्रशासन से पथप्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed