{"_id":"605f67c88ebc3e59274e0cdb","slug":"crowd-of-youth-gathered-for-army-s-written-examination-kotdwar-news-drn374964339","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना की लिखित परीक्षा के लिए उमड़ी युवाओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना की लिखित परीक्षा के लिए उमड़ी युवाओं की भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28 मार्च को लैंसडौन में होने वाली सेना की जनरल ड्यूटी (जीडी) की लिखित परीक्षा के लिए कोटद्वार बस अड्डे में युवकों की भीड़ लगी रही। इस दौरान जीएमओयू की बसें और मैक्स खचाखच भरी दिखीं। लैंसडौन में भी शनिवार को होने वाली परीक्षा के लिए भीड़ लगी रही।
कोटद्वार के गबर सिंह कैंप में आयोजित सेना भर्ती रैली में दौड़, शारीरिक और मेडिकल परीक्षण के बाद चुने गए युवाओं की पूर्व में 28 फरवरी को लिखित परीक्षा होनी थी। लेकिन, तकनीकी कारणों से पेपर स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद सेना ने 28 मार्च को जीडी की लिखित परीक्षा की तिथि घोषित की। लिखित परीक्षा के लिए शनिवार सुबह से ही युवा कोटद्वार के बस अड्डे पर एकत्र होना शुरू हो गए, जिसके कारण बस अड्डे पर युवाओं की भीड़ लग गई। इस दौरान जीएमओयू की बसें और मैक्स खचाखच भरकर लैंसडौन के लिए रवाना हुईं।
उधर, लैंसडौन में भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए सुबह से ही अभ्यर्थियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जिससे बाजार में भी युवाओं की भीड़ जुटी रही। लोगों को दिक्कतें न हो इसके लिए कोतवाल संतोष सिंह कुंवर के नेतृत्व में पुलिस टीम बाजार में लगातार गश्त करती रही। परीक्षा में शामिल होने के लिए आने वाले युवाओं को कर्नल चंद्रपाल पटवाल (सेनि.) की पहल पर नगर के स्वयंसेवकों ने गांधी चौक पर एक शिविर लगाकर युवाओं को बर्गर के 1500 पैकेट बांटे। स्वयंसेवियों में सुनीता पटवाल, शांति गुर्साइं, अविरल नैथानी, राहुल, शुभम रावत, हरीश गुर्साइं, वर्णिका बिष्ट और दिव्यांशी लोहनी शामिल थे।