फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पूर्व सैनिक का पर्स चुराता पकड़ा गया टप्पेबाज, लोगों ने की धुनाई

पूर्व सैनिक का पर्स चुराता पकड़ा गया टप्पेबाज, लोगों ने की धुनाई

Tue, 12 Sep 2017 10:31 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सैनिक का पर्स चुराता पकड़ा गया टप्पेबाज, लोगों ने की धुनाई

विज्ञापन
कोटद्वार। बदरीनाथ मार्ग पर मंगलवार को पूर्व सैनिक का पर्स चुराने पर लोगों ने एक टप्पेबाज की जमकर धुनाई कर डाली। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और टप्पेबाज को गिरफ्तार कर लिया। टप्पेबाज पहले ही पर्स को अपने साथी को थमा चुका था, जिसे लेकर वह फरार हो गया। जौनपुर निवासी पूर्व सैनिक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसके दूसरे साथी की तलाश शुरू कर दी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में पौड़ी जेल भेज दिया गया है।

पूर्व सैनिक अवतार सिंह ने बताया कि मंगलवार को वह स्वास्थ्य परीक्षण कराने सरकारी अस्पताल में गया था। अस्पताल से लौटते वक्त बदरीनाथ मार्ग स्थित मुख्य डाकघर के सामने ऑडिटोरियम के बाहर फड़ से वह सब्जी खरीद रहे थे। इस दौरान दो टप्पेबाजों ने उनके पर्स पर हाथ साफ कर दिया। टप्पेबाज की हरकत का उन्हें तभी अहसास हो गया। उन्होंने शोर मचाया तो लोगों ने एक को दबोच लिया। इतने में टप्पेबाज ने चुराया पर्स अपने दूसरे साथी को पकड़ा दिया, जिसे लेकर वह फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पकड़े गए टप्पेबाज की जमकर धुनाई की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने टप्पेबाज को गिरफ्तार कर लिया। पूर्व सैनिक अवतार सिंह ने बताया पर्स में 2500 रुपये, एटीएम और सीएसडी कैंटीन का कार्ड था। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मो. युनूस ने बताया कि पूर्व सैनिक की तहरीर के आधार पर दोनों टप्पेबाजों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए टप्पेबाज की पहचान गोंडा बस्ती गांधीनगर भोपाल निवासी अरुण सिंह पुत्र नानकेवर के रूप में हुई। पुलिस ने अरुण को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पौड़ी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed