{"_id":"5a3555b04f1c1b9e678c203d","slug":"71513444784-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमन राना की संदिग्ध मौत के मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रमन राना की संदिग्ध मौत के मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। तीन दिन पहले कंडारी कॉलोनी निवासी रमन राना (32) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में परिजनों के बढ़ते दबाव के कारण कोटद्वार पुलिस ने उसके दोस्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसआई राकेंद्र कठैत ने बताया कि घटनास्थल यूपी क्षेत्र का है, लेकिन परिजन कोटद्वार के निवासी है। मामले की जांच बाजार चौकी इंचार्ज प्रदीप नेगी को सौंपी गई है।
बुधवार को कोटद्वार के युवक रमन राना की बाइक हादसे में मौत हो गई थी। घटनास्थल यूपी के नजीबाबाद क्षेत्र का होने के कारण यह मामला यूपी और उत्तराखंड पुलिस में क्षेत्राधिकार में फंस गया। आखिरकार शुक्रवार रात को कोटद्वार पुलिस ने यह मामला निल में दर्ज करते हुए जांच बाजार चौकी पुलिस को सौंप दी है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेंद्र कठैत ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कुंभीचौड़ निवासी आशीष ढौड़ियाल पुत्र गिरजाशंकर ढौड़ियाल के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना में मृत्यु होने की धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में प्रारंभिक जांच के बाद यह एफआईआर बिजनौर पुलिस को स्थानांतरित कर दी जाएगी। बताया कि प्राथमिकी मृतक की मां बीना राणा की ओर से दर्ज कराई गई है।