फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   व्यापारिक प्रतिष्ठानों में बाल संरक्षण आयोग ने मारा छापा, हड़कंप

व्यापारिक प्रतिष्ठानों में बाल संरक्षण आयोग ने मारा छापा, हड़कंप

Wed, 06 Dec 2017 10:42 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
व्यापारिक प्रतिष्ठानों में बाल संरक्षण आयोग ने मारा छापा, हड़कंप
कोटद्वार। बाल संरक्षण आयोग उत्तराखंड की ओर से कोटद्वार की दुकानों में तबाड़तोड़ छापेमारी की गई। इसमें तीन दुकानों में काम कर रहे छह बाल श्रमिक पाए गए। दुकान मालिकों के चालान काटते हुए श्रम विभाग ने आगे ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को कोटद्वार शहर में उस समय हड़कंप मच गया, जब बाल संरक्षण आयोग उत्तराखंड के सदस्य शैलेंद्र शेखर कगरेती ने सहायक श्रमायुक्त और पुलिस फोर्स के साथ शहर में मिठाइयों की दुकानों में छापे मारने शुरू किए। इस दौरान कई दुकानदारों ने अपनी दुकान में काम कर रहे बच्चों को दुकान से बाहर कर दिया, लेकिन तीन दुकानों पर बच्चे काम करते हुए पाए गए।
विज्ञापन

बाल संरक्षण आयोग उत्तराखंड के सदस्य शैलेंद्र शेखर कगरेती ने बताया कि कोटद्वार के होटलों, दुकानों में बाल श्रम की पहले भी शिकायतें आती रही हैं। यहां के एक स्कूल ने अपनी ऊपरी मंजिल में टीन की शेड डलकर उसके नीचे बच्चों को बैठाने का मामला भी देखा गया है। विद्यालय को टीन हटाने और बच्चों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक श्रमायुक्त केके गुप्ता ने बताया कि बाल श्रम अधिनियम के तहत सिद्धबली बाबा स्वीट, निरंकारी स्वीट शॉप और आहूजा स्वीट शॉप में कुल छह बच्चे काम करते हुए पाए गए हैं। दुकान मालिकों का चालान काटे गए हैं।
.
-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed