फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   20 वाहनों के काटे चालान, एक प्राइवेट कार सीज

20 वाहनों के काटे चालान, एक प्राइवेट कार सीज

Mon, 25 Jun 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
20 वाहनों के काटे चालान, एक प्राइवेट कार सीज

विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार के उप संभागीय परिवहन कर अधिकारी द्वितीय सतेंद्र राज ने सोमवार को क्षेत्र में वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों और मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन में 20 वाहनों के चालान काटे गए। एक निजी कार के व्यावसायिक उपयोग किए जाने पर उसे सीज कर दिया गया।

उप संभागीय परिवहन कर अधिकारी द्वितीय सतेंद्र राज ने सोमवार को बीईएल रोड और कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर सिद्धबली के समीप वाहनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान बीईएल रोड पर एक ट्रैक्टर ट्राली और दो डंपरों का ओवर लोडिंग में चालान किया गया। कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर सिद्धबली के समीप की गई वाहनों की चेकिंग में एक प्राइवेट कार के व्यावसायिक उपयोग का मामला सामने आया तो परिवहन कर अधिकारी ने उसे तत्काल प्रभाव से सीज करने के आदेश दिए गए। इस दौरान 20 वाहनों के चालान काटे गए। परिवहन विभाग की कार्रवाई से वाहन स्वामियों और चालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed