फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बीमारी से परेशान वृद्ध ने जहर पीकर की जीवन लीला समाप्त

बीमारी से परेशान वृद्ध ने जहर पीकर की जीवन लीला समाप्त

Sat, 14 Oct 2017 10:34 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
बीमारी से परेशान वृद्ध ने जहर पीकर की जीवन लीला समाप्त
कोटद्वार। बीमारी से परेशान एक वृद्ध ने जहर पीकर जीवन लीला समाप्त कर ली। वृद्ध के परिजनों ने बताया कि ग्राम सिसल्डी तहसील लैंसडौन निवासी 67 वर्षीय शारदा प्रसाद का हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट से कैंसर का इलाज चल रहा था। शुक्रवार को वे अपनी ग्रास्टनगंज में रहने वाली बेटी के पास आए थे। सुबह नाश्ता करने के बाद वह बेटी से सिद्धबली तक घूमने जाने की बात कहकर पैदल निकल गए। दोपहर में सिद्धबली के पास वह लोगों को बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़े मिले। उनके पास नुवान की शीशी भी मिली जो आधी खाली थी। आशंका है कि उन्होंने नुवान पी लिया होगा। लोगों ने 108 की मदद से उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed