फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   विवाहिता रहस्यमय हालात में लापता, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

विवाहिता रहस्यमय हालात में लापता, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sat, 29 Jul 2017 10:06 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता रहस्यमय हालात में लापता, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
कोटद्वार। लैंसडौन तहसील के बिचला बदलपुर पट्टी के गुनेडी तल्ली गांव से एक विवाहिता लापता हो गई। जब विवाहिता का पता नहीं चला तो मायके पक्ष ने राजस्व पुलिस में पति और सास-ससुर के खिलाफ अपहरण और आपराधिक षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिलाधिकारी ने मामले की जांच रेगुलर पुलिस को सौंप दी हैं।
विज्ञापन

लैंसडौन के अंगणी गांव निवासी उमेश्वर सिंह ने राजस्व पुलिस को बताया कि उनकी बेटी जयंती देवी का नौ साल पहले प्रमोद सिंह नेगी पुत्र कल्याण सिंह निवासी ग्राम गुनेडी तल्ली के साथ हुआ था। उसके दो बच्चे भी हैं। तीन जून को जयंती का पति उसे अपने साथ लुधियाना ले गया था। करीब एक माह बाद वह तो वापस गांव आया, लेकिन जयंती का कुछ पता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके ससुरालियों ने षड्यंत्र रचकर उसे कहीं लापता कर दिया है।
विज्ञापन

राजस्व पुलिस ने मामला दर्ज कर इसे रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर करने के लिए जिलाधिकारी को भेजा। जिलाधिकारी कार्यालय से 12 जुलाई को मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी को भेज दिया गया, लेकिन अभी तक रेगुलर पुलिस ने जांच शुरू नहीं की। एसएसपी पौड़ी जगतराम जोशी ने बताया कि वह इस मामले को दिखवाएंगे। कहा कि रेगुलर पुलिस केवल गंभीर प्रकृति के अपराधों की जांच कर सकती है। कई मामले जिलाधिकारी को राजस्व पुलिस से ही जांच कराने का आग्रह करते हुए लौटा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed