{"_id":"5c868f80bdec221435565920","slug":"191552322432-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बच्चों की मां को भगा ले गया ट्रैक्टर चालक, अपहरण का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन बच्चों की मां को भगा ले गया ट्रैक्टर चालक, अपहरण का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगड्डा/कोटद्वार। दुगड्डा कोटद्वार तहसील के पट्टी अजमेर पल्ला-प्रथम के एक गांव की एक महिला जेवरात और नकदी लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई है। मामले में पीड़ित पति ने एक ट्रैक्टर चालक को नामजद करते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि कोटद्वार तहसील के पट्टी अजमेर पल्ला-प्रथम के एक गांव की महिला गत पांच मार्च को तबियत खराब होने के कारण कोटद्वार अस्पताल में उपचार कराने पहुंची। यहां डाक्टर को दिखाने के बाद वह काशीरामपुर स्थित अपने रिश्तेदारों के यहां रुक गई। सात मार्च को रिश्तेदारों ने उसे फिर से डाक्टर को दिखाया और गांव जाने के लिए झंडाचौक में छोड़ दिया, लेकिन वह गांव अपने घर नहीं पहुंची। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चल पाया तो परिजनों ने रिश्तेदारों से पूछताछ की। रिश्तेदार ने बताया कि जब वह महिला को टैक्सी में बैठाने झंडाचौक गए थे, तब वहां एक व्यक्ति पहुंचा था, जिससे वह परिचित जैसी बात कर रही थी। पूछने पर उसने किसी गाड़ी का ड्राइवर बताया। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। महिला अपने साथ जेवरात और साठ हजार की नकदी भी ले गई है। उसके तीन बच्चे हैं। तहरीर में पीड़ित ने आरोपी चालक और उसकी पत्नी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि मामले में पीड़ित की ओर से तहरीर मिल चुकी है। जांच की जा रही है।