फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   रास्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत दो घायल

रास्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत दो घायल

Tue, 12 Jun 2018 11:00 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
रास्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत दो घायल
कोटद्वार। शहर से सटे हरसिंगपुर गांव में भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ, जिससे एक महिला समेत दो को गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान एक महिला ने उसके जेवर झपटने का आरोप लगाया। मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार हरसिंगपुर गांव में एक रास्ते को लेकर हुए विवाद में मंगलवार सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इसमें हरसिंगपुर निवासी तेजपाल गुसाईं और सीमा देवी के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। सुमन गुसाईं ने बताया कि मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष ने छीनाझपटी में उसके जेवर झपट लिए हैं। एक पक्ष का कहना था कि रास्ते को लेकर उनका विवाद चल रहा था। इसमें वे न्यायालय में मुकदमा जीत चुके हैं। इस मार्ग पर पिछले तीस वर्षों से उनका आना-जाना है। सीवर लाइन भी बिछी है। दूसरा पक्ष रास्ते की जमीन को अपना बता रहा है। उनका कहना है कि रास्ते वाली जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम पर है। दो दिन पूर्व आरोपियों ने रास्ते को खोद डाला, जिसमें पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं और मार्ग पर आवाजाही करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह मार्ग में मिट्टी बिछाने और पेयजल लाइनों को ठीक करते वक्त एक बार फिर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। इस दौरान उनमें मारपीट और पथराव हुआ। प्रभारी कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed