{"_id":"597235254f1c1b721a8b4715","slug":"181500656933-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी रजिस्ट्री से लोन लेने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी रजिस्ट्री से लोन लेने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार (ब्यूरो)। फर्जी रजिस्ट्री दिखाकर धोखाधड़ी कर बैंक लोन हासिल करने वाले तीसरे आरोपी को कलालघाटी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस धोखाधड़ी के आरोपी दो सगे भाइयों को एक दिन पहले गिरफ्तार कर चुकी है। उनके खिलाफ पीएनबी किशनपुर के बैंक प्रबंधक की ओर से गत 25 मार्च को नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था।
कलालघाटी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक एसके सिंह ने बताया कि 25 मार्च 2017 को पीएनबी किशनपुर के शाखा प्रबंधक विजय सिंह रावत ने कलालघाटी चौकी में धोखाधड़ी और संबंधित धाराओं में तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। दो भाइयों को पुलिस बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर चुकी है। तीसरे नामजद आरोपी मेहरबान सिंह पुत्र शेखर सिंह निवासी दुर्गापुर पदमपुर मोटाढांक को पुलिस ने शुक्रवार को रोडवेज बस अड्डा कोटद्वार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो नामजद आरोपी अगरोड़ा निवासी वीरेंद्र सिंह और रविंद्र सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।