फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बालासौड़ में चारों ने एक घर में की सेंधमारी, जेवरात और नगदी ले उड़े

बालासौड़ में चारों ने एक घर में की सेंधमारी, जेवरात और नगदी ले उड़े

Sat, 23 Feb 2019 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
बालासौड़ में चारों ने एक घर में की सेंधमारी, जेवरात और नगदी ले उड़े
कोटद्वार। नगर निगम के वार्ड नंबर-24 बालासौड़ में शनिवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर वहां से लाखों के जेवरात ओर नकदी पर हाथ साफ कर लिया। मामले में पीड़ित महिला की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी गई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। दिनदहाड़े हुई चोरी से लोग सहमे हुए हैं। उन्होेंने पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-24 बालासौड़ निकट लक्ष्मी वेडिंग प्वाइंट निवासी भुवनेश्वरी देवी पत्नी स्व. गोपाल सिंह असवाल के घर में शनिवार सुबह करीब 11.15 बजे चोरों ने सेंधमारी की। इस दौरान बदमाश सोने के जेवरात और नकदी ले उड़े। घटना का पता तब चला, जब भुवनेश्वरी देवी वापस घर लौटीं। घर के भीतर पहुंचते ही देखा कि सारा सामान अस्त-व्यस्त था। भुवनेश्वरी देवी ने बताया कि शनिवार सुबह 11.15 बजे वह घर का मेन शटर बंद कर सब्जी लेने पास की ही एक दुकान में चली गईं। इस दौरान अज्ञात चोर शटर खोलकर अंदर पहुंचे और एक, एक कर सभी कमरे खंगाल डाले। चोरों ने कमरे में रखे बक्से का कुंदा तोड़कर इसमें रखी एक तोला सोने की चेन, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, सोने की दो अंगूठी और 20 हजार की नकदी चुरा ली। चोरी करने के बाद चोर पीछे का दरवाजा खोलकर वहां से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि बालासौड़ में हुई चोरी में आसपास के ही किसी चोर ने घटना को अंजाम दिया है। मामले में पीड़ित भुवनेश्वरी देवी की ओर से तहरीर दे दी गई है। चोरी के खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed