{"_id":"5a19a2924f1c1bca678bdab1","slug":"171511629458-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने तोड़े दो खोकों के ताले, हजारों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने तोड़े दो खोकों के ताले, हजारों का सामान चोरी
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में चोरों ने दो खोकों के ताले तोड़कर नकदी समेत हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया, जबकि एक खोके का ताला तोड़ने में वे असफल रहे। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए पुलिस से चोरों की गिरफ्तारी के साथ ही क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
शुक्रवार देर रात जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित झंडीचौड़ पश्चिमी निवासी राजेंद्र बलूनी के खोके का ताला तोड़कर चोरों ने करीब दो हजार की नकदी और करीब 30 हजार के सामान पर हाथ साफ कर दिया। दुकान स्वामी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब सात बजे उन्हें फैक्ट्री कर्मचारी का फोन आया कि उनके खोके का ताला टूटा हुआ है। वे जब मौके पर गए और खोके का दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। खोके के अंदर का सारा सामान और नकदी गायब थी। दूसरी ओर फैक्ट्री एरिया में ही झंडीचौड़ पूर्वी निवासी गिरीश गौड़ जब सुबह अपने खोके को खोलने गए तो उन्हें ताला टूटा मिला। खोके को खोलने पर उन्होंने देखा कि खोके के अंदर का सारा सामान गायब है। वहीं बेखौफ चोरों ने झंडीचौड़ पूर्वी निवासी मनोज सिंह के खोके के ताले को तोड़ने का असफल प्रयास भी किया। खोके के पास ही चोरों द्वारा ताला तोड़ने के लिए इस्तेमाल किया हुआ सरिया भी मिला है। दुकान स्वामियों ने घटना की जानकारी कलालघाटी पुलिस चौकी में दी।
ग्रामीण उमेंद्र बडोला, अनिल कुमार, राजेंद्र कुमार, रितेश बडोला, मनोज कुमार, नवीन सिंह व योगेंद्र कुमार ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में पहले भी इस तरह की घटनाएं कई बार हो चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
-फोटो
भाबर के जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में चोरों द्वारा सामान उड़ाने के बाद खाली पड़ा खोका।