फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   चार बाइक चोरों की बोलेरो से भिड़ंत, एक रेफर

चार बाइक चोरों की बोलेरो से भिड़ंत, एक रेफर

Sun, 10 Jun 2018 10:51 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
चार बाइक चोरों की बोलेरो से भिड़ंत, एक रेफर
कोटद्वार। सतपुली। श्रीनगर से बाइक चोरी करके ला रहे चार चोर हाईवे पर बौंसाल कस्बे के निकट एक बोलरो से टकरा गए। इसमें चारों घायल हो गए। उनको कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में लाया गया। यहां एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। चोरों के पास से बरामद चोरी की बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सतपुली जितेंद्र चौहान ने बताया कि रविवार को सुबह चार युवक एक ही बाइक पर सवार होकर कोटद्वार की ओर आ रहे थे। इस बीच युवकों की बाइक बौंसाल कस्बे के पास सतपुली की ओर से आ रही बोलेरो से टकरा गई। दुर्घटना में चारों बाइक सवार श्रीनगर के चंद्रसिंह गढ़वाली मार्ग निवासी अदनान, रिजवान, फैजान और आदिल घायल हो गए। बोलेरो चालक ने चारों को संयुक्त चिकित्सालय सतपुली पहुंचाया। यहां से चारों को 108 से कोटद्वार रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने रिजवान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

श्रीनगर थाना इंचार्ज नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि बाइक नर्सरी रोड श्रीनगर निवासी आरिफ की थी और उन्होंने रविवार सुबह बाइक चोरी होने तहरीर थाने में दी है। घायल चारों युवक श्रीनगर से इस बाइक को चोरी करके कोटद्वार की ओर जा रहे थे। दुर्घटना की सूचना उन्हें सतपुली थाने से पहले ही मिल गई थी, जबकि बाइक चोरी होने की तहरीर श्रीनगर थाने में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed