फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   फांसी लगाकर मजदूर ने की आत्महत्या

फांसी लगाकर मजदूर ने की आत्महत्या

Sun, 07 Jul 2019 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
फांसी लगाकर मजदूर ने की आत्महत्या
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र के अंतर्गत बिशनपुर लालपानी में शनिवार देर शाम एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि सनेह क्षेत्र के अंतर्गत बिशनपुर लालपानी निवासी दीवान सिंह (38) पुत्र कुंदन सिंह ने शनिवार सात बजे घर में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरकर रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि मृतक दीवान सिंह मजदूर करता है। उसके दो बच्चे हैं। पांच माह पहले पत्नी के साथ अनबन होने के कारण उसकी पत्नी उसको छोड़कर अपने मायके चली गई थी। तब से वह काफी परेशान था।


मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत
धुमाकोट। तहसील धुमाकोट के अंतर्गत भौन गांव में विगत रात्रि एक मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना धुमाकोट के उपनिरीक्षक बिजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बिजनौर के तीन युवक भौन गांव में एक ग्रामीण की गोशाला में किराए में रह रहे थे। वे क्षेत्र में मजदूरी करते हैं। शनिवार की शाम तीनों खाना खाकर सो गए। सुबह उनमें से मनोज (35) पुत्र नथवा सिंह निवासी खत्तापुर पोस्ट हल्दौर, जिला बिजनौर यूपी कमरे में मृत पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर उप निरीक्षक बिजेंद्र सिंह नेगी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed