फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   तेज रफ्तार कार ने बाइक और साइकिल को मारी टक्कर, महिला की मौत, दो घायल

तेज रफ्तार कार ने बाइक और साइकिल को मारी टक्कर, महिला की मौत, दो घायल

Sun, 30 Jun 2019 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने बाइक और साइकिल को मारी टक्कर, महिला की मौत, दो घायल
कोटद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार और नजीबाबाद के मध्य तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने एक बाइक और साइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक में सवार महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को यहां लाकर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एसआई भावना भट्ट ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे नजीबाबाद रेलवे फाटक के पास एनएच पर दिल्ली से पौड़ी जा रही एक तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल और साइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार सोमपाल (32) पुत्र निहाल सिंह और उसकी पत्नी उमा देवी (20) निवासी ग्राम रामदासवाली थाना भागूवाला, जिला बिजनौर यूपी और साइकिल सवार गजराज सिंह (32) पुत्र छतर सिंह निवासी चीनी मिल मदनपुरा, जिला बिजनौर यूपी घायल हो गए। सभी घायलों को कार चालक ने यहां लाकर बेस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उमा देवी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि सोमपाल और उसकी पत्नी रविवार सुबह कोट मेले में जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


पालकोट कार हादसे में मृतक की हुई शिनाख्त
शनिवार रात को पालकोट के समीप हुई थी कार दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। लैंसडौन-कोटद्वार मार्ग पर शनिवार रात को पालकोट गांव के पास हुई कार दुघर्टना में मृतक की शिनाख्त हो गई है। दुर्घटना में चार घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात आठ बजे लैंसडौंन से कोटद्वार आ रही एक बोलेरो कार पालकोट गांव के समीप खाई में गिर गई थी। दुर्घटना में एक की मौत हो गई थी, जबकि पांच अन्य घायल हो गए थे। घायलों में से एक ने कोटद्वार बेस अस्पताल लाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया था। एसआई मनोज रावत ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कार चालक मोहित चौहान (39) पुत्र रमेश कुमार निवासी हुसैनपुर थाना धामपुर जिला बिजनौर, यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

दूसरी ओर, सभी घायलों को उपचार के लिए यहां बेस अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने ग्राम सरकंडा थाना धामपुर, जिला बिजनौर यूपी निवासी सुभाष (46) पुत्र दिलबर सिंह, दिनेश सिंह (42) पुत्र चंद्रपाल सिंह और यश कुमार (45) पुत्र नत्थू सिंह, बॉबी (14) पुत्र मोहित कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed