फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पाखरो में अनियंत्रित कार सड़क पर पलटी, दो घायल, रेफर

पाखरो में अनियंत्रित कार सड़क पर पलटी, दो घायल, रेफर

Thu, 06 Jun 2019 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
पाखरो में अनियंत्रित कार सड़क पर पलटी, दो घायल, रेफर
कोटद्वार। कोटद्वार कालागढ़ मार्ग पर पाखरो के समीप एक अनियंत्रित कार के पलटने से उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए यहां बेस अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के बामनवाला निवासी नदीम (22) पुत्र शेखावत और माजरा देहरादून निवासी मनवर (24) पुत्र युसुफ कालागढ़ अपनी कार से रिश्तेदारी में गए हुए थे। बृहस्पतिवार को वापस लौटते वक्त उनकी कार पाखरो के समीप एक रपटे पर अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। घायलों को यहां बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed