{"_id":"5ce6e1c6bdec2207863abca1","slug":"15586350016-kotdwar-news38","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुगड्डा में आठ और गुमखाल में चार दुकानदारों का किया चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुगड्डा में आठ और गुमखाल में चार दुकानदारों का किया चालान
विज्ञापन
कोटद्वार। चारधाम यात्रा के दौरान पॉलिथीन के प्रयोग पर लगी रोक को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को दुगड्डा और गुमखाल में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी की। इस दौरान पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों का चालान काटकर जुर्माना वसूला गया।
गढ़वाल आयुक्त के निर्देश पर चारधाम यात्रा के सेक्टर मजिस्ट्रेट और परिवहन कर अधिकारी द्वितीय सतेंद्र राज ने दुगड्डा और गुमखाल में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापे मारे। इसकी भनक लगते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान दुगड्डा में आठ और गुखमाल में चार दुकानदार पॉलिथीन का प्रयोग करते हुए पाए गए। उन्होंने बताया कि दुगड्डा में दुकानदारों से 1900 रुपये और गुमखाल में 600 रुपये अर्थदंड वसूला गया। उन्होंने दुगड्डा में सुलभ शौचालयों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि गढ़वाल आयुक्त के निर्देश पर चारधाम यात्रा मार्गों पर अभियान लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर दुगड्डा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी हर्षवर्द्धन सिंह, सुशील, प्रवेंद्र, भगत, ज्योति, अभिमन्यु व सुशील आदि मौजूद रहे।