{"_id":"5bdc8823bdec22695873c8d4","slug":"151541179427-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में धमकी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में धमकी का मुकदमा दर्ज
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। लकड़ी पड़ाव में एक किशोरी के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत के मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है।
दरअसल, जिला बिजनौर के ग्राम नांगलसोती निवासी एक युवक कोटद्वार में किराए पर रहता है। वह एक किशोरी पर उसके साथ विवाह करने की जिद पर अड़ा है। किशोरी और उसके परिजन शादी करने को राजी भी नहीं है। उनका कहना है कि उनकी बेटी पढ़ाई कर रही है और नाबालिग है। पुलिस को संबंधित धाराओं की तहरीर दी गई थी, लेकिन मुकदमा धमकी दिए जाने का दर्ज किया गया है। कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल का कहना है कि दोनों रिश्तेदार हैं। दो माह पूर्व उनका झगड़ा हुआ था, जिसमें चालान किया गया था। यह मामला धमकी का ही प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है।