फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   घर के बाहर खड़ी स्कूटी में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग

घर के बाहर खड़ी स्कूटी में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग

Sat, 18 May 2019 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
घर के बाहर खड़ी स्कूटी में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग
कोटद्वार। नगर निगम के वार्ड नंबर 29 घमंडपुर में असामाजिक तत्वों ने शनिवार तड़के घर के बाहर खड़ी एक स्कूटी में आग लगा दी। लोगों ने बाल्टियों के पानी से आग बुझाई। इसमें स्कूटी जलकर राख हो गई है। इसी मोहल्ले में दूसरे घर से असामाजिक तत्वों ने एक साइकिल पर हाथ साफ कर दिया। स्कूटी को जलाने की घटना की पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पार्षद कुलदीप सिंह रावत ने बताया कि घमंडपुर की संगम कालोनी निवासी सैनिक अर्जुन सिंह रावत की पत्नी रिंकी देवी शुक्रवार रात को अपने घर के बाहर स्कूटी खड़ी कर सो गई थीं। शनिवार तड़के दो से तीन बजे के करीब किसी असामाजिक तत्व में स्कूटी में आग लगा दी। इस बीच तड़के तीन बजे कालोनी में उस समय अफरातफरी मच गई, जब पड़ोस की एक महिला अपने छत पर पहुंची। उसने गली में रिंकी देवी की स्कूटी को धू-धूकर जलता देखा। उसने इसकी सूचना रिंकी देवी को दी। शोर होते ही मोहल्ले के लोग घर से बाहर निकल गए। उन्होंने बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद उन्होंने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक स्कूटी राख हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। लोगों ने बताया कि पड़ोस में सैनिक सुनील नेेगी की साइकिल भी चोरी हो गई है। जिस घर से साइकिल चोरी हुई, वहां चोर घर के दरवाजे का कुंडा बाहर से बंद कर गए थे।
विज्ञापन

पार्षद कुलदीप सिंह रावत ने स्कूटी जलने की घटना पर नाराजगी जताते हुए पुलिस पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कालोनी के पास खाली पड़े दो प्लाटों में शाम सात बजे से 12 बजे रात तक नशेड़ियों का जमावड़ा बना रहता है। कई बार पुलिस को शिकायत करने के बाद भी असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। उधर, एसआई रफत अली ने बताया कि चोरी की गई साइकिल को बरामद कर लिया गया है। स्कूटी जलने की अभी उन्हें लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed